प्रधानमंत्री हर घर सोलर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत वेंडर कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री हर घर सोलर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत वेंडर कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।।

Tuesday, January 14, 2025 | January 14, 2025 Last Updated 2025-01-14T15:30:18Z
    Share
।।प्रधानमंत्री हर घर सोलर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत वेंडर कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मिलने वाले सोलर पैनल कनेक्शन एवं 300 यूनिट सोलर बिजली का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन ग्राम टिसुवा में किया गया। 

क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कंपनी के प्रमुख डॉक्टर रचित सिंह राठौड़ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार उपस्थित रहे। 
योजना से मिलने वाले लाभ एवं कनेक्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी सभी मौजूद लोगों के साथ साझा की गई ।लोगों से ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा कनेक्शन लगाने एवं इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया गया। 


कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के क्षेत्र प्रबंधक जितेंद्र यादव के द्वारा किया गया ।वहीं जिला प्रबंधक बरेली राकेश कुमार ,जिला प्रबंधक शाहजहांपुर प्रदीप कोहली ,रामवीर के अलावा क्षेत्र के गढ़मान्य लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close