SSP दफ्तर के गेट पर आत्मदाह का प्रयास पीड़ित ने खुद को किया आग के हवाले, लोगो में मची खलबली
बदायूं:-एसएसपी दफ्तर के गेट पर दिल दहला देने वाली घटना घटी जब एक युवक ने एसएसपी दफ्तर के गेट पर खुद को आग लगा ली। पीड़ित गुलफाम का आरोप है
कि दो दिन पहले ई-रिक्शा चलाते वक्त उससे 2200 रुपये छीन लिए गए थे। लेकिन जब उसने इस मामले में पुलिस से
FIR दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे जेल भेजने की धमकी दी। जिससे पीड़ित गुलफाम ने खुद को आग लगा ली।