एसएसपी ने कई चौकी प्रभारी समेत 26 दरोगाओं के किए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एसएसपी ने कई चौकी प्रभारी समेत 26 दरोगाओं के किए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wednesday, February 5, 2025 | February 05, 2025 Last Updated 2025-02-06T03:38:45Z
    Share
संबंधित सुमितकुमार 
एसएसपी ने कई चौकी प्रभारी समेत 26 दरोगाओं के किए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 26 दरोगाओं का तबादला किया है। कई पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। 

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 26 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। बुधवार को जारी की गई तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों के नाम शामिल हैं। सुभाषनगर के चौकी प्रभारी वकार अहमद को बाकरगंज चौकी भेजा गया है। बाकरगंज से दरोगा प्रमोद कुमार को चौकी प्रभारी सुभाषनगर बनाया गया है। भुता थाने के दरोगा सुभाष सिंह को आंवला भेजा गया है। फतेहगंज पूर्वी थाने के दरोगा सहेंद्र पाल को किला की गढ़ी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइंस से दरोगा जयसिंह निगम को देवरनियां थाने की रिछा चौकी भेजा गया। इन्हें चौकी प्रभारी बनाया गया। 

कुशलपाल सिंह को रिछा से मॉडल टाउन चौकी, अनूप सिंह को जोगी नवादा से अहलादपुर चौकी, धर्मेंद्र कुमार को अहलादपुर से जोगी नवादा चौकी भेजा गया है। इसी तरह इंद्रपाल सिंह को बैरियर टू से चौकी प्रभारी कस्बा आंवला, सतीश कुमार को आंवला कस्बा से चौकी प्रभारी केंद्रीय कारागार,

 नाहर सिंह को कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। नाहर सिंह पुलिस लाइंस में तैनात थे। शेर सिंह थापा को कर्मचारी नगर से पुलिस लाइन भेजा गया है। मीरगंज थाने के दरोगा शिव कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी बैरियर टू, दयानंद शर्मा को केंद्रीय कारागार चौकी से भुड़िया चौकी भेजा गया है। 
सुभाषनगर थाने के दरोगा योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बिहारीपुर, विनोद सिंह को बिहारीपुर से पीआरओ एसएसपी, शाही थाने के मनोज कुमार को चौकी प्रभारी अशरफ खां छावनी, अशोक कुमार को अशरफ खां छावनी से सुभाषनगर थाने भेजा गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को टीपी नगर से हटाकर टांडा छंगा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

 हरेंद्र प्रताप सिंह को टांडा छंगा से टीपी नगर भेजा गया है। पुलिस लाइंस से दरोगा सुनील कुमार को थाना सीबीगंज, वीरेंद्र कुमार को थाना शाही, सुभाषचंद्र को पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार सिंह को कोतवाली, प्रमोद कुमार तोमर को थाना भुता भेजा गया है। कोतवाली के दरोगा गौरव कुमार खत्री को चौकी प्रभारी सेटेलाइट बनाया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close