अनेकों विभागों के कर्मचारी संगठनों के सम्मानित सदस्यों सहित सैकड़ो पदाधिकारीयों ने भाग लिया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अनेकों विभागों के कर्मचारी संगठनों के सम्मानित सदस्यों सहित सैकड़ो पदाधिकारीयों ने भाग लिया

Saturday, February 8, 2025 | February 08, 2025 Last Updated 2025-02-08T14:14:28Z
    Share
रामपुर। प्रांतीय लोक निर्माण खंड रामपुर में स्थित इंजीनियरिंग संघ भवन में परिषद की एक बैठक का आयोजन 3:40 से लेकर 6:44 तक किया गया। जिसमें जनपद के अनेकों विभागों के कर्मचारी संगठनों के सम्मानित सदस्यों सहित सैकड़ो पदाधिकारीयों ने भाग लिया। 

तथा प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा श्री मोहम्मद आसिफ हसन को मुरादाबाद का मंडल अध्यक्ष तथा इं,अमित तेजान जी को मंडलीय मंत्री के रूप में मनोनीत किया है जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ी है और उन्हीं के सम्मान के निमित्त बैठक का आयोजन करके उनको पुष्प हार पहनाकर,

 शॉल उढ़ा कर ,तथा मिष्ठान खिलाकर के स्वागत भी किया गया है। बैठक में नरेंद्र पाल सिंह, परवेज अहमद खान संरक्षक चसरास सिंह सागर नरेंद्र सक्सेना इं मनोज कुमार,इं रविंद्र सिंह पाल मुराद अली खान बरकत अली श्री चंद सैनी दिलशाद अली पाशा, लवबीर सिंह, 

जगदीश पटेल इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए किए। मंडल से पधारे मां,मंडल अध्यक्ष तथ मां,मंडलीय मंत्री जी ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की निरंतर चल रही है और जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं होगी तब तक हमारी लड़ाई 

लगातार आंदोलन के रूप में मशाल जुलूस के रूप में रेडियो के रूप में चलती रहेगी आप सभी कर्मचारियों से सादर अपील है की अपना सहयोग प्रदान करें। तथा दोनों पदाधिकारी गणों ने सरकार के द्वारा आठवीं वेतन आयोग गठन करने को लेकर के खुशी जाहिर की और कहा कि

 यह कर्मचारी विरोधी सरकार जो हमारी बात सुनने को तैयार नहीं थी कर्मचारियों के आंदोलनों से प्रभावित होकर के कर्मचारियों के साथ वार्ता करके यूपीएस जैसी व्यवस्था को लेकर के आई जिसमें बहुत सारी खामियां हैं तथा कर्मचारियों के उग्र तेवर देखते हुए ही ही सरकार ने कर्मचारियों के हित में आठवीं वेतन आयोग को गठन करने की अनुमति प्रदान की है जो की सराहनीय है 

परंतु यह सब कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में सहयोग से प्रभावित होकर के ही किया गया है संगठन में आज बहुत शक्ति है और सभी को संगठित रहने की आवश्यकता है तभी कर्मचारी समाज अपने हितों की लड़ाइयां को लड़ करके अपने अधिकार सुरक्षित रख सकते हैं 

यदि कर्मचारी विघटित हो गए या अन्य धडों में बट गए तो अपने अधिकारों से वंचित रह जाएंगे और सरकार इसका लाभ उठेगी इसलिए सभी कर्मचारियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषदीय जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने अपने अध्यक्ष के भाषण में कहा कि आज कर्मचारियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है क्योंकि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति है 

और उसी के परिणाम आठवीं वेतन आयोग के रूप में हमारे सामने आए हैं। इसलिए कर्मचारी हितों के लिए सभी को संगठित रहने की आवश्यकता है। श्री शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित भयंकर बीमारी के समय में सरकारी विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ बाल विकास पोस्ट आहार विभाग 

स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग के जवान होमगार्ड के जवान सहित अन्य अनेकों विभागों के कर्मचारियों ने अपने आप जान हथेली पर रख करके जनता की सेवा की थी जिस पर सरकार को कर्मचारियों को पारितोषिक देना चाहिए था परंतु कर्मचारियों के पारितोषिक के स्थान पर सरकार ने 18 महीने के मिलने वाले डी ए को भी अभी तक नहीं दिया जिससे कि कर्मचारीयों के समाज में भारी रोष व आक्रोश व्याप्त है।

 क्योंकि सरकार ने मानवता की सारी हदें तोड़ दी थी। बैठक में विश्व बंधु एजाजुद्दीन जगतपाल सिंह सुरेंद्र कुमार सक्सेना इं ओबामा रहमानी इतरत अली रघुवीर शरण, शिशुपाल सिंह मदनपाल सिंह सोदान सिह जनेश्वर प्रसाद इंदर सिंह जीशान खान अरविंद सैनी जुल्फिकार अली इत्यादि ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने की तथा बैठक का संचालन जगदीश कुमार पटेल ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close