शहजाद नगर थाने में आज माह के द्वितीय शनिवार को सदर तहसील के तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ रामपुर शहजाद नगर : जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित कुल दो शिकायत आई जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी रामदास पुत्र नन्नूमल ने थाना समाधान दिवस में अपनी शिकायती पत्र देकर बताया कि वह इस समय बहुत बीमार चल रहा है कुछ दिन पहले ही उसकी आंखों का ऑपरेशन हुआ है इसके अलावा उसे दिल की बीमारी भी है
यह सब बताने के बाद भी गांव निवासी जावेद पुत्र बिंदु शाह ने मेरे घर के बराबर में बिना रजिस्ट्रेशन के अपनी वेल्डिंग वर्कशॉप बनाई है जिसमें वेल्डिंग मशीन से वेल्डिंग करते समय चमक उठती है
जिससे मेरी आंखों में उसकी रोशनी लगती है जिस कारण मेरी आंखों में दर्द होता है। उससे अगर मना करो तो वह लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहता है।