डीएम की अध्यक्षता में तहसील बदायूं में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को तहसील सदर बदायूं में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान
दिवस का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक व समयबद्ध ढंग से कराए जाना सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।