बिल्सी में नगर जैनियों ने मनाया पुष्पदंत का गर्भ कल्याणक : महोत्सव

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में नगर जैनियों ने मनाया पुष्पदंत का गर्भ कल्याणक : महोत्सव

Sunday, February 23, 2025 | February 23, 2025 Last Updated 2025-02-23T11:08:16Z
    Share
बिल्सी में नगर जैनियों ने मनाया पुष्पदंत का गर्भ कल्याणक : महोत्सव

बिल्सी :: नगर के सभी जिनालयों में जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शनिवार को नगर के प्राचीन मंदिर पार्श्वनाथ जिनालय में प्रातः अभिषेक, महा शांतिधारा के बाद अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई। 

साथ ही जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव का सामूहिक रूप से जयकारों के साथ अर्घ्य चढ़ाकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। श्री दिगंबर जैन महा समिति के मंडलाध्यक्ष पीके जैन ने भगवान पुष्पदंत के बारे में बताया कि पुष्पदंत जी एक युवा तीर्थंकर थे। उन्हें कम आयु में ही इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो गई थीं। 

इक्ष्वाकु वंश के राजा सुग्रीव और रामा देवी के घर जन्मे पुष्पदंत जी के जन्म का नाम सुवधि रखा था। इसलिए भगवान पुष्पदंत को सुवधिनाथ भी कहा जाता है। पुष्पदंत जी के शरीर का वर्ण सफेद और इनका चिन्ह मकर था। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन, इंदु जैन, विक्की जैन, शालिनि जैन, मानसी जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close