फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाला अभियुक्त मय मोटरसाइकिल समेत हुआ गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाला अभियुक्त मय मोटरसाइकिल समेत हुआ गिरफ्तार

Saturday, February 8, 2025 | February 08, 2025 Last Updated 2025-02-08T12:35:08Z
    Share
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाला अभियुक्त मय मोटरसाइकिल समेत हुआ गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी पुलिस का ऑपरेशन खोज अभियान हुआ कामयाब।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन खोज अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली तथा क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम एवं पीआरवी 0175 के द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम

 करतोली पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने वाले अभियुक्त विक्रमजीत सिंह गिल पुत्र वीर सिंह गिल निवासी मोहल्ला कानून गोयान कस्बा एवं थाना फरीदपुर जनपद बरेली उम्र लगभग 33 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्रो समेत गिरफ्तार किया।
 
आज दिनांक 8 फरवरी 2025 को थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम एवं पीआरबी 0175 के द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम करतौली पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल को रोकने पर कागजात कंपनी के न होने पर जब उक्त टीम के द्वारा मोटरसाइकिल संख्या अप 26 W 8894 का चालान किया

 गया। चालान करने के बाद उक्त चलन को जब ई-चालान एप पर चेक किया गया तो उक्त मोटरसाइकिल संजीव कुमार पुत्र सुखदेव निवासी कल्याणपुर खास जिला पीलीभीत के नाम से पंजीकृत पाई गई, और ई-चालान अप में मोटरसाइकिल संख्या के साथ एचएफ डीलक्स अंकित पाया गया ,जबकि मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्रो थी।

 ई-चालान एप पर दर्शी की मोटरसाइकिल और मौके पर मिली मोटरसाइकिल की मॉडल में अंतर मिलने पर और शक होने पर मौके पर मिली मौजूद मोटरसाइकिल संख्या के चेचिस नंबर एवं इंजन नंबर का मिलान किया गया चेचिस नंबर और इंजन नंबर मिलन के दौरान उक्त गाड़ी का नंबर अप 30 y 5856 पाया गया। जोकि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है

 जिसका ब्रांच ऑफिस 141 सिविल लाइंस हरदोई 241001 का पता अंकित है। मोटरसाइकिल का इंजन नंबर खुर्द बुरद किया गया था। जब पुलिस टीम के द्वारा मोटरसाइकिल चालक से शक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल उसने 2017 में विकास भवन परिसर जिला हरदोई से चोरी की थी। तब से आज तक यह मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहा हूं किसी को इस बात का शक ना हो

 इसलिए मैंने इसके इंजन नंबर को खुर्द बुरद कर दिया । इसके बाद उप निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी के द्वारा जनपद हरदोई के थाना कोतवाली सिटी से संपर्क कर उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि थाना कोतवाली सिटी हरदोई में उक्त मोटरसाइकिल के

 चोरी होने के संबंध में मुकदमा संख्या 399 /17 धारा 379 पंजीकृत है। उसके बाद अभियुक्त को थाने लाया गया और उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 39 /2025 धारा 318, 338, 336(3) 340, 317 (2) बीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त खिलाफ अग्रिम कार्रवाई प्रचलन में है। 

चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करते समय थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक हेमंत कुमार ,उप निरीक्षक यूटी बाल किशन, कांस्टेबल 1961 मनीष चंदेला, पीआरबी 0175 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल 843 मोइन खान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close