जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने आज ग्राम कपनेरी में ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यों का किया निरीक्षण
रामपुर। आज जनपद के तहसील मिलक के अंतर्गत ग्राम कपनेरी में ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने निरीक्षण किया।
जैसा कि आपको बता दें जनपद की तहसील मिलक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कपनेरी में ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा विकास में सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से विभिन्न कार्य कराए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में दो अन्नपूर्णा शॉप का निर्माण कराया गया है तथा अमृत सरोवर की सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया गया है जो कि जल संरक्षण के लिए मुख्य स्रोत है। उन्होंने बताया कि गांव में वृहद वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है
और मुख्य प्रवेश द्वार पर प्लांटर की सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय में जीर्णोद्धार और टाइल्स आदि की कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में जनहित के दृष्टिगत इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण व अन्य कार्य भी कराए गए हैं ।
साथ ही जिलाधिकारी ने गांव में युवाओं की खेलने के लिए रिक्त भूमि पर खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौहान व अन्य अधिकारियों को स्टेडियम का निर्माण कार्य कराए जाने को निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने कहा गांव में कराए गए विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान एवं सचिव बधाई के पात्र हैं इस प्रकार निर्माण कार्यों से ग्राम वासियों को गांव में बेहतर परिवेश मिलता है।