जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने नगर पालिका मिलक द्वारा कराये गए सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण
रामपुर। आज रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के साथ जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा कराए गए करण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने नगर पालिका परिषद मिल्क स्थित मुख्य चौराहे पर अधिशासी अधिकारी द्वारा कराई जा
रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण करते हुए निम्नलिखित निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चौराहे पर समतलीकरण का कार्य करने के पश्चात प्लांटर का कार्य करने को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को निर्देशित किया।
साथ ही उन्होंने चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाये जाने को लेकर भी कहा। उन्होंने चौराहे पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर रिक्त भूमि पर वृक्षारोपण कर कराये जाने को भी निर्देशित किया।