कुष्ठ का इलाज सरकारी सभी अस्पताल में निःशुल्क : विमल वार्ष्णेय

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कुष्ठ का इलाज सरकारी सभी अस्पताल में निःशुल्क : विमल वार्ष्णेय

Thursday, February 6, 2025 | February 06, 2025 Last Updated 2025-02-06T11:52:00Z
    Share
कुष्ठ का इलाज सरकारी सभी अस्पताल में निःशुल्क : विमल वार्ष्णेय

वजीरगंज :: राष्ट्रीय कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान सामु.स्वास्थ्य केन्द्र वजीरगंज में गोष्ठी का आयोजन किया गया जहां समस्त ग्राम वासियो को पी एम डब्लू विमल वार्ष्णेय ने कुष्ठ रोग के विषय में जानकारी देकर कुष्ठ के प्रति जागरूक किया। 

और वताया कि यह रोग माइक्रोवेक्टीरीयम लेप्री द्वारा फैलता है समस्त वासियो को कुष्ठ के वारे विस्तार से वताया गया कुष्ठ रोग के लक्षण जैसे हाथ पैर में झनझनाट का होना , पसीना न आना,तलवे में सुन्न्पन, त्वचा पर गर्म या ठण्डे पानी का महसूस न होना ,भौह के बाल का गिरना ,पैरो के तलवे में सुन्न्पन, त्वचा पर गांठे ,

हाथ पैर के नसों में मोटापन आदि लक्षण वताते हुए कुष्ठ रोगियो से भेदभाव भेदभाव न कर उन्हे भारत से कुष्ठ रोग को समाप्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें। 

यह रोग एम डी टी दवा द्वारा पूर्णता ठीक हो जाता है अगर आपके हाथ पैर में लगातार झनझनाट रहती है कदापि न करे इग्नोर यह कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है कुष्ठ रोग का इलाज साधारण है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close