शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और कांग्रेसी नेता सलीम सैफी ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और कांग्रेसी नेता सलीम सैफी ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की

Monday, February 10, 2025 | February 10, 2025 Last Updated 2025-02-11T04:53:11Z
    Share
शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और कांग्रेसी नेता सलीम सैफी ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की

चन्दौसी :उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपनी बेटी सुगंधा सिंह की शादी से पहले अपने मुंहबोले भाई, कांग्रेसी नेता सलीम सैफी के घर जाकर भात (शादी से पहले भाई द्वारा दिया जाने वाला उपहार) मांगा। इस अवसर ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की और सलीम के घर में खुशियों का माहौल बना दिया।
गुलाब देवी और सलीम सैफी के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता लगभग 25 वर्षों से कायम है। दोनों पहले कांग्रेस पार्टी में साथ थे, लेकिन अब अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद उनके रिश्ते में कोई कमी नहीं आई है। 

गुलाब देवी, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं, हर साल रक्षाबंधन पर सलीम सैफी को राखी बांधती आ रही हैं। सलीम भी भाई का फर्ज निभाते हुए उनकी बेटियों की शादी में भात देने की परंपरा निभाते हैं। 

इस बार भी, सुगंधा की शादी के अवसर पर, गुलाब देवी ने सलीम सैफी के घर जाकर भात मांगा, जिसे सलीम ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। इस रिश्ते ने समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया है, जो वर्तमान समय में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close