वैलेंटाइन वीक का पहला दिन गुलाब और उसकी खुशबू से महक उठा,मुहब्बत जताने के लिए प्रेम का सप्ताह की शुरुआत
उत्तर प्रदेश : प्यार करने वालों का इंतजार खत्म हो गया मुहब्बत जताने के लिए प्रेम का सप्ताह की शुरुआत हो गई है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन गुलाब और उसकी खुशबू से महक उठा है। आज 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है।
गुलाब आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का खूबसूरत जरिया है। गुलाब का हर फूल एक खास संदेश देता है। लाल गुलाब इश्क का तो आपके प्रति उनका नारंगी आकर्षण दर्शाता है। पीला दोस्ती का प्रतीक है तो गुलाबी सम्मान और आभार जताने का जरिया है।
आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने माता-पिता, शिक्षक, दोस्त, सहकर्मी, क्रश या प्रिय को अपनी भावना के अनुरूप गुलाब देकर दिल की बात बता सकते हैं। हालांकि जिसे आप गुलाब देना चाहते हैं वो आपसे दूर है