संभल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संभल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन

Thursday, February 20, 2025 | February 20, 2025 Last Updated 2025-02-20T12:12:13Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के सौजन्य से जन कल्याण योग आश्रम बहजोई देहात हंस नगर जनपद संभल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन किया

बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के सौजन्य से जन कल्याण योग आश्रम बहजोई देहात हंस नगर जनपद संभल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रहा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवियों ने गांव में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया | रैली का उद्देश्य ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा की भावना को जाग्रत करना रहा। 
 कार्यक्रम का द्वितीय सत्र "रक्तदान जीवनदाता, सड़क सुरक्षा निभाता" पर आधारित रहा | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं के दौरान समय से उचित रक्त समूह न मिल पाने के कारण जान गवाने वाले लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत डा.ऋतु सक्सैना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर तथा रानी लक्ष्मीबाई टोली की स्वयंसेवियों फूलजहाँ ने सरस्वती वंदना गाकर सरस्वती मां की स्तुति कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। लक्ष्मीबाई टोली की स्वयंसेवियों काजल और प्रिया राठौर ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में "डा. सचिन सक्सैना चैरिटेबल ब्लड सेन्टर संभल" की डायरेक्टर डा. ऋतु सक्सैना एवं उनकी टीम उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल समय पर उचित रक्त समूह न मिल पाने के कारण बहुत सारे लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने स्वयंसेवियों को अपने‌ रक्त समूह को जानने के साथ साथ रक्तदान के लिए जागरूक करते हुए कहा कि हम‌ सबकी एक‌ छोटी सी‌ जागरूकता किसी के घर का दीपक बुझने से रोक सकती है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवियों को‌ बताया 

कि वह किस तरह अपना सर्वांगीण विकास कर सकते है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं के द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम "मिशन पिंक हेल्प कार्यक्रम" के बारे में स्वयंसेवियों को जानकारी दी। इसके साथ ही मुलायम सिंह महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के सहायक प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव ने स्वयंसेवियों के समक्ष अपने 

विचार प्रस्तुत करते हुए सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डाला और उन्हें जागरूक किया। इसके साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अगर अपना सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं तो हमें किताबी ज्ञान के साथ - साथ व्यवहारिक ज्ञान और जिम्मेदारी भी बहुत जरूरी हैं।

 इसके साथ ही उन्होंने रक्तदान पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कर्त्तव्यों के लिए जागरूक किया।

 कार्यक्रम का संचालन मदर टेरेसा टोली की स्वयंसेवी अंजलि ने किया। कार्यक्रम में गौरव वार्ष्णेय, संजय कुमार, नेमपाल सिंह यादव, दीप्ति वार्ष्णेय, रामतीरथ, देव, तेजपाल आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close