मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन,

Saturday, February 22, 2025 | February 22, 2025 Last Updated 2025-02-22T14:41:33Z
    Share
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन, इस दिन होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

 संवाददाता शिवकुमार यादव 

भारत के अलग-अलग राज्यों में कई सरकारी योजनाओं लोगों की मदद के लिए चलाई जाती है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी इनमें से एक है. इसके तहत सामूहिक विवाह 25 फरवरी को आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है. इसका लाभ लेने के लिए लाभार्थी तत्काल आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इस संबंध में जिला समाज कल्याण राजीव कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभिभावक, जो अपनी पुत्री की शादी संपन्न कराना चाहते हैं. वह ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https:/cmsvy.upsdc.gov.in पर भर सकते है.

ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आवश्यक है. कन्या के आयु संबंधी प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा, निराश्रित, बीपीएल कार्ड, 2 लाख की वार्षिक सीमा तक का आय प्रमाण पत्र पिता, जाति प्रमाण पत्र, कन्या व वर का पासपोर्ट साइज फोटो, कन्या व वर का आधार कार्ड, विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी जरूरी है.
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close