16 मार्च को भाजपा कार्यालय बदायूं पर होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

16 मार्च को भाजपा कार्यालय बदायूं पर होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व।

Saturday, March 15, 2025 | March 15, 2025 Last Updated 2025-03-15T15:36:13Z
    Share
16 मार्च को भाजपा कार्यालय बदायूं पर होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व।

बदायूं :- भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी व जिला सह-चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य ने बताया कि 16 मार्च दिन रविवार को दोपहर 01 बजे से भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई है।

 जिसमें जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु हुए संगठनात्मक चुनाव का परिणाम जिला चुनाव अधिकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री उ०प्र० सरकार श्री सुरेश राणा द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उ०प्र० सरकार ब्रजेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

आशीष शाक्य ने कहा 16 मार्च को जिलाध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम में लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जुड़ेंगे।

जिलाध्यक्ष हेतु 38 लोगों ने 10 जनवरी को कराया था नामांकन।
जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में राजीव कुमार गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, भेष पटेल, दीपमाला गोयल, प्रभाशंकर वर्मा, अरुण प्रकाश, पुरुषोत्तम टाटा, राजेश्वर सिंह पटेल, महेश शर्मा, सीमा राठौर, केसी शाक्य, नेकपाल कश्यप, मनोज कृष्ण गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, 

पंकज सिंह चौहान, तीर्थेंद्र सिंह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सुखदेव राठौर, विवेक राठी, एमपी सिंह राजपूत, रजनी मिश्रा, राजीव वार्ष्णेय, सत्यवीर सिंह, संजीव पाराशरी, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज मोदी, 

अमिता उपाध्याय, रेनू सिंह, मुनीश अग्रवाल, अरविन्द कुमार, विजयपाल सिंह, अशोक भारतीय, दीक्षा माहेश्वरी, हरिओम पाराशरी, आरती कश्यप, सुभाष गौड़ ने नामांकन कराया था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close