मूसाझाग: बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के वृंदावन और घुमरईया गांव के बीच दिन शुक्रवार की दोपहर को एक अज्ञात ईको वाहन ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। भेड़ मालिक जब तक ईको गाड़ी का नंबर पढ़ पाता तब तक ईको चालक ईको को लेकर रफू चक्कर हो गया था।
हादसे में एक बकरी सहित छः भेंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान भेड़ मालिक बृजपाल पाली में बताया कि वह गांव के बाहर अपनी भेंड़ो को रोजाना की तरह दिन शुक्रवार को घर से भेड़ चराने को निकाला था, की तभी तेज गति से आ रही एक ईको चालक ने ब्रेक लगाने की जगह एक बकरी और छः भेंड़ को रौंद दिया,