सहसवान में दो पक्षों में हुई मारपीट, खेत की मेड काटने को लेकर हुआ विवाद, फावड़ा एवं लाठी डंडा मार कर किया घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में दो पक्षों में हुई मारपीट, खेत की मेड काटने को लेकर हुआ विवाद, फावड़ा एवं लाठी डंडा मार कर किया घायल

Wednesday, March 12, 2025 | March 12, 2025 Last Updated 2025-03-12T19:50:32Z
    Share
सहसवान में दो पक्षों में हुई मारपीट, खेत की मेड काटने को लेकर हुआ विवाद, फावड़ा एवं लाठी डंडा मार कर किया घायल
सहसवान :-कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जहां खेत की मेड काटने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद ही विवाद में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। फावड़ा एवं धारदार हथियार से मारपीट कर किया घायल।

आपको बता दें जसपाल, ओमप्रकाश, दीपेंद्र, खुशीराम, हरपाल, सुनवीर, महेंबर के पक्ष ने चरण सिंह एवं नवाब सिंह के खेत की मेड काट दी। जब इसका विरोध खेत मालिक नबाब सिंह एवं चरण सिंह ने किया तो कुछ दबंग लोगों ने चरण सिंह, नवाब सिंह एवं महाराज सिंह को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची।
सहसवान कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए। बदायूं जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता का है। 
जहां खेत की मेड काटे जाने को लेकर हुई कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 

जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर बताते हुए सभी को बदायूं मेडिकल परीक्षण के लिए भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
इस विवाद की वजह खेत की मेड काटना बताया जा रहा है। नबाब सिंह, महाराज सिंह एवं चरण सिंह तीनों भाई अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

मामला मारपीट तक पहुंच गया।देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के लोग घायल हो गए। इसमें सबसे ज्यादा नबाब सिंह, महाराज सिंह, चरण सिंह व दो छोटी बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। 

जिसमें चरण सिंह एवं नवाब सिंह को बदायूं मेडिकल परीक्षण के लिए रेफर किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close