तमंचे के बल पर दबंगों द्वारा दादलाई अवचक बंद कर रहे दबंगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तमंचे के बल पर दबंगों द्वारा दादलाई अवचक बंद कर रहे दबंगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में दी तहरीर

Wednesday, March 19, 2025 | March 19, 2025 Last Updated 2025-03-20T05:49:45Z
    Share
तमंचे के बल पर दबंगों द्वारा दादलाई अवचक बंद कर रहे दबंगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में दी तहरीर
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफुल्ला गंज निवासी जय गोपाल मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया की दबंग किस्म के व्यक्ति सौरभ, गौरव तमंचों के बल पर उनके अबचक को बंद करने पर उतारू है और मारपीट पर उतारू है दोनों युवकों ने बुधवार को करीब 10:बजे की है
 प्रार्थी कथा करके घर आया तो देखा कि उक्त लोग प्रार्थी के अबचक को जबरिया पाठ रहे थे जिसको प्रार्थी ने मना किया तभी उक्त लोग प्रार्थी को मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगे और गालियां देते हुए प्रार्थी के घर में घुस आए तथा गौरव ने प्रार्थी को पक्का देकर गिरा दिया लात घुसे मारे तभी प्रार्थना

 की पत्नी कमलेश व प्रार्थी के बेटे की पत्नी प्रगति व प्रार्थी के बेटे शुभम ने प्रार्थी को बचाना चाहा तो उक्त लोगों ने प्रार्थी के बेटे को भी लात घुसो से मारा पीटा तभी मोहल्ले के काफी लोग आ गए गौरव सौरभ ने तमंचे निकाल लिए और कहने लगे अगर किसी ने हमसे उलझने की हिम्मत की तो जिंदा नहीं
 बचोगे प्रार्थी डर गया उपरोक्त दोनों युवक जबरिया प्रार्थी की रोशनी व प्रणाली बंद कर रहे हैं प्रार्थी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मोहल्ले वासियों ने बताया लगभग पौने दो वर्ष पहले कोतवाली पुलिस के होमगार्ड बाजार विल्सन गंज में चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे

 इसी बीच सौरव अपनी गाड़ी लेकर आया और होमगार्ड से बदसलूकी करने लगा जब होमगार्ड ने इसका विरोध किया तो वह उनसे गाली गलौज करते हुए होमगार्ड की कुर्सी उठाकर गाड़ी में डालकर ले गया उसके बाद समस्त होमगार्ड इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और सौरभ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया बाद में कुछ लोगों के कहने पर 151 में चालान कर दिया।

 दूसरी घटना पड़ोस में ही रहने वाले माहेश्वरी परिवार के ऊपर भी सौरभ और गौरव ने प्राण घातक हमला किया था जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है, तीसरी घटना सौरव मिश्रा द्वारा थाना बहजोई जिला संभल में अवैध ड्रग्स मामले में पकड़ा गया जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है इसको लेकर पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close