बगरैन कस्बे के बाजार में दिखने लगा फाल्गुन का उत्साह : होली की तैयारियां शुरू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बगरैन कस्बे के बाजार में दिखने लगा फाल्गुन का उत्साह : होली की तैयारियां शुरू

Tuesday, March 4, 2025 | March 04, 2025 Last Updated 2025-03-04T10:50:56Z
    Share
बगरैन कस्बे के बाजार में दिखने लगा फाल्गुन का उत्साह : होली की तैयारियां शुरू
बगरैन :: कस्बे के बाजार में फाल्गुन का उत्साह दिखाई देने लगा है। होली को लेकर बाजार में पिचकारी, अबीर-गुलाल और रंगों की दुकानें सज चुकी है। रंग-बिरंगी पिचकारियां बच्चों को अपनी ओर लुभाएंगी। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां बाजार में बिक्री को उपलब्ध हैं।
रंगों का त्योहार होली नजदीक है। 

कस्बे के बाजार भी होली के रंग में रंग चुके है। कस्बे से लेकर आस-पास के क्षेत्र के बाजारों में भी होली का उत्साह दिख रहा है। बाजार में दुकानों पर पिचकारी, अबीर-गुलाल और रंगों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है, 

जो लोगों की होली को रंगीन बनाएंगी। बाजार में इन दिनों सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगी पिचकारियां बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो निश्चित रूप से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। युवाओं के लिए भी तमाम तरह के गुलाल सिलेंडर, रंगीन स्प्रे, सुगंधित अबीर और गुलाल भी उपलब्ध है।

# घरों में शुरू हुई होली की तैयारियां :-
रंग पर्व होली के नजदीक आते ही घर की महिलाओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। घरों में आलू के चिप्स और पापड़ बनाए जा रहे है। इसके अलावा अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की तैयारियां भी महिलाओं ने की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close