चेकिंग के दौरान फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दो व्यक्तियों को मय तमंचे के किया गिरफ्तार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य के आदेश अनुसार जुर्म की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकार फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में
आज फतेहगंज पूर्वी पुलिस की टीम के द्वारा देखरेख एवं चेकिंग ,तलाशी के दौरान दातागंज रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास एक देसी तमंचा 315 बर एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उनके पास से एक चोरी की हुई खाली ट्राली भी बरामद की गई
पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम सत्येंद्र पुत्र रामविलास निवासी ग्राम शिमला हरचंद सिंह थाना फतेहगंज पूर्वी उम्र लगभग 21 वर्ष और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नानू उर्फ अजय पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम सिमरा हरचंद सिंह राणा
फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली उम्र लगभग 19 वर्ष बताया। दोनों अभियुक्त को थाने पर लाकर उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 91 /25 धारा 303(2 )317 ( २) bns एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुनील चौधरी ,उप निरीक्षक रोहित सिंह ,हेड कांस्टेबल 0677, नीरज सिंह कांस्टेबल 3861 गौतम सिंह मौजूद रहे।