चौपला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास से मिलीं दो लाशें, मचा हड़कंप।।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चौपला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास से मिलीं दो लाशें, मचा हड़कंप।।

Thursday, April 24, 2025 | April 24, 2025 Last Updated 2025-04-24T13:14:56Z
    Share
ब्रेकिंग न्यूज़ 

।।चौपला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास से मिलीं दो लाशें, मचा हड़कंप

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
सूत्रों के अनुसार आज दोपहर 12:00 कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चौपला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर 2 लाशें पड़ी हुई हैं। सूचना प्राप्त होते ही रेलवे सुरक्षा बल बरेली ,जीआरपी बरेली, मणीनाथ चौकी इंचार्ज बरेली, कोतवाली बरेली प्रभारी निरीक्षक फॉरेंसिक टीम के सहित मौके पर पहुंचे । जहां रेलवे ट्रैक पर झाड़ियां के बीच एक व्यक्ति औधें मुंह पड़ा हुआ था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।

 जबकि दूसरे व्यक्ति की सांसे चल रही थी उसको तुरंत ही जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवर डोस लेने के कारण दोनों की मृत्यु हुई है।

 एक व्यक्ति के पास से एक मोबाइल एक डाटा केबल दो इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज और एक सिगरेट प्राप्त हुई, मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस ने उसको चार्जिंग पर लगाकर उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

लाशों को देखकर ऐसा लग रहा था कि औधें मुंह पड़े हुए व्यक्ति की मृत्यु लगभग 12 घंटे पहले हो चुकी है। उसका शरीर कई जगह से काला पड़ गया था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close