थाना भमोरां क्षेत्र में दहेज लोभियों की भेटं चड़ी दुर्गा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना भमोरां क्षेत्र में दहेज लोभियों की भेटं चड़ी दुर्गा

Sunday, May 18, 2025 | May 18, 2025 Last Updated 2025-05-18T14:40:54Z
    Share
।। थाना भमोरां क्षेत्र में दहेज लोभियों की भेटं चड़ी दुर्गा।।

पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला शव।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के कस्बा बलिया में 2 साल पहले हुई 21 वर्षीय दुर्गा की शादी अभिषेक पुत्र वेद प्रकाश के साथ हुई थी। दोनों लोग काफी समय से आपस में एक दूसरे के संपर्क में थे। इस लव मैरिज को अरेंज मैरिज में तब्दील करके अभिषेक ने दुर्गा के साथ विवाह किया था। 

दुर्गा के परिवार वालों ने अपनी समर्थ के अनुसार खूब दान दहेज दिया था लेकिन लड़के के परिवार वाले उनके दिए गए दहेज से कुछ नहीं थे। शादी के 1 साल के बाद से ही दुर्गा के ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे और दुर्गा को बुरी तरीके से प्रताड़ित करने लगे इसमें अभिषेक भी अपने परिवार वालों का साथ देता था। 

धीरे-धीरे शादी को 2 साल व्यतीत हो गए। 2 साल व्यतीत होने के बाद दुर्गा के कोई बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले दुर्गा को और अधिक प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग लगातार होने पर दुर्गा परेशान रहने लगी। इसी बीच शनिवार की रात दुर्गा का शव पंखे के कुंजे से दुपट्टे के द्वारा घर के कमरे में लटका हुआ मिला ।

 इसकी सूचना जब दुर्गा के मायके वालों को मिली तो उन्होंने दुर्गा की ससुराल पहुंचकर उसके ससुराल वाले उसके पति अभिषेक, ससुर वेद प्रकाश सास कांता देवी ,देवर रवि राजा नंद तनु और कल्लो पर दहेज एवं हत्या का आरोप लगाते हुए थाना भमोरा में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है 

दुर्गा के ससुराल वाले सभी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close