सिंदूर का बदला लेने वाला भी किसी का सिंदूर है: सम्भव जैन
बहजोई: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास ने हाथों में तिरंगे लेकर भारतीय सेना के शौर्य को नमन।
शुक्रवार को बी एम बी एल जैन कॉलेज में भारत-पाकिस्तान के युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना के प्रति हाथों में तिरंगा फहराकर कृतज्ञता का प्रगटीकरण किया गया।
इस अवसर पर न्यास के संयोजक सम्भव जैन ने कहा कि सेना के साथ पूरा राष्ट्र एकसाथ खड़ा हो, आज हम जिसके भरोसे सो रहे हैं आराम से घूम रहे हैं वो शूरवीर सेना के जवान हमारे लिए लड़ रहे हैं।
कहा कि सिंदूर का बदला लेने वाला भी किसी का सिंदूर है। इस अवसर पर न्यास के बिशेष आमंत्रित सदस्य नकुल प्रताप सिंह, नागेश कुमार, देवेन्द्र सिंह,
जसवीर सिंह, सौरभ सक्सेना, अखिलेश कुमार, डॉ मनोज, विनोद कुमार, कुश नंदन, नेत्रपाल सिंह, अक्षय सिंह, अमित कुमार, अंकित आदि उपस्थित रहे।