व्यापारी कल्याण दिवस पर 05 बड़े करदाताओं को किया भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

व्यापारी कल्याण दिवस पर 05 बड़े करदाताओं को किया भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित

Saturday, June 28, 2025 | June 28, 2025 Last Updated 2025-06-28T15:15:26Z
    Share
व्यापारी कल्याण दिवस पर 05 बड़े करदाताओं को किया भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित
बदायूँ: 28 जून। राज्यकर विभाग बदायूँ द्वारा बदायूँ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमन्त्री बी0एल0 वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि द्वारा बदायूं जनपद के 05 बड़े करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 जिनमें यदु शुगर मिल, आहूजा ऑटो सेल्स, शिव एरोमेटिक ,दूल्हे खान एंड संस, सुपर बीडी सरकार आदि रहे। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

केंद्र राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा द्वारा जनपद की राजस्व प्राप्ति हेतु व्यापारी बंधुओं का मनोबल बढ़ाया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों का अहम योगदान रहता है और सामाजिक कार्याें में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का सम्मान करना गर्व की बात है

। उन्होंने भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त डॉ संजीव पाठक द्वारा विगत पांच वर्षों में बदायूं में हुई राजस्व वृद्धि के लिए व्यापारी गणों का आभार व्यक्त किया

 गया। कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त राज्य कर विजय सोनी द्वारा जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया द्वारा दानवीर भामाशाह जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवम् सम्मानित व्यापारी और अधिवक्ता, उपायुक्त राज्य कर विजय सोनी, उपायुक्त डॉ संजीव पाठक, उपायुक्त रवि कुमार एवं सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर सिंह, सहायक आयुक्त दिव्य प्रकाश सिसौदिया, आकांक्षा पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close