आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सम्भल से चयनित कुल 448

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सम्भल से चयनित कुल 448

Saturday, June 14, 2025 | June 14, 2025 Last Updated 2025-06-14T16:16:23Z
    Share
आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत जनपद सम्भल से चयनित कुल 448

 अभ्यर्थियों (379 पुरुष, 69 महिलाएं ) को दिनांक 15.06.2025 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। जिसके दृष्टिगत आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 14.06.2025 को डी.आर रिसोर्ट में चयनित अभ्यार्थियों को लखनऊ रवाना

 करने से पूर्व सम्भल SP कृष्ण कुमार द्वारा ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में चयनित अभ्यर्थियों, उनके परिवहन हेतु निर्धारित बस चालकों, ड्यूटी पर नामित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन तथा समयबद्ध संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी

 सफलता पर द्वारा शुभकामनाएं दी गयी और चयनित अभ्यर्थियों को लेकर लखनऊ जा रही 11 बसों को रवाना किया गया। इस अवसर पर ASP (दक्षिणी) सम्भल अनुकृति शर्मा, क्षेत्राधिकारी सम्भल/लाइन 

 आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक तथा नियुक्ति प्रक्रिया में सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close