खनन विभाग पस्त,माफिया मस्त।मुजरिया क्षेत्र में जे सी बी से हो रहा रात में खनन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खनन विभाग पस्त,माफिया मस्त।मुजरिया क्षेत्र में जे सी बी से हो रहा रात में खनन

Friday, June 20, 2025 | June 20, 2025 Last Updated 2025-06-20T12:26:13Z
    Share
खनन विभाग पस्त,माफिया मस्त।
मुजरिया क्षेत्र में जे सी बी से हो रहा रात में खनन।
  मुजरिया=रात के अंधेरे में जे सी बी से मिट्टी खनन का काम तेजी से चल रहा है।खनन विभाग की उदासीनता शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही हैं।
     प्रदेश सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद अवैध खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के कई खनन प्वाइंट जैसे वितरोई,मौलिया नगला,मूडसान,नेदुआ, फ़तुल्लागंज, ज्योरा,कोल्हाई सहित दर्जन भर स्थानों से लगातार खनन की शिकायतें आए रही है।यहां तक कि रात के अंधेरे में जे सी बी से और दिन में मजदूरों से ट्रैक्टर ट्रॉली भरी जाती हैं।

      खनन का कारोबार विगत लंबे समय से चल रहा है,जिसमे कुछ ट्रैक्टर वाले विभाग से एक रसीद बनवा कर ले आते है जिसे परमिशन मानते है लेकिन जे सी बी से खनन पर पूरी

 तरह पाबंदी होने के बावजूद गुरुवार को रात में मौलीया नगला में जे सी बी खनन करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
    बताया गया है कि विगत कुछ दिनों से रोजाना रात को जे सी बी खनन कर रही है।

    खनन अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन नहीं रिसीव हुआ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close