बदायूं 2 जून भारतीय किसान यूनियन टिकैत मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधन
उझानी के मेंथा आयल फैक्ट्री में दबे हुए शव मुनेंद्र यादव का बरामद करने के लिए ज्ञापन चार सूत्र सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सोपा इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा संवेदनहीन है
मिल प्रबंधन तंत्र प्रशासन की भी पहल नहीं हो रही है शव बरामद के लिए तेरह दिन बाद भी शव नहीं खोज पाया प्रबंधन तंत्र मिल में सब ढूंढने का काम भी नहीं चल रहा है उन्होंने कहा इस फैक्ट्री को गांव के पास किस तरह लगाया गया दुर्घटना बड़ी हो सकती थी
जिस तरह गांव से मिलाकर फैक्ट्री बनाई गई है यह गैरकानूनी है गांव कुड़ा नरसिंहपुर का पेयजल दूषित हो गया है इसको लेकर भी आंदोलन कर चुके हैं उन्होंने प्रशासन से कहा है शीघ्र शवको खोज कर परिवार जनों को
सोपे मृतक के परिवार जनों को मुआवजादिलवाया जाए इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा मिल परिसर अपनी दास्तान खुद बयां कर रहा है मिल में बिहारी मजदूर कहां है उनका कोई पता नहीं लग रहा है मिल में जनहानि ज्यादा संख्या में मिल सकती है
प्रशासन भी लापता मुनेंद्र को निकलने का प्रयास नहीं कर रहा है उन्होंने कहा आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के लिए ज्ञापन दिया गया है 4 जून को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है
4 जून के बाद आंदोलन की होगी घोषणा इस अवसर पर भीमसेन राजपूत शिशुपाल सिंह अशोक सिंह यादव राम लखन यादव एडवोकेट भूरे मौर्य पप्पू कुशवाह कई लोग मौजूद रहे ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में सोपा गया