बरेली में रविवार आधी रात के बाद गरज-चमक के साथ चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में रविवार आधी रात के बाद गरज-चमक के साथ चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

Monday, June 16, 2025 | June 16, 2025 Last Updated 2025-06-16T10:21:31Z
    Share
बरेली में रविवार आधी रात के बाद गरज-चमक के साथ चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट

बरेली में रात करीब दो बजे शुरू हुई बारिश सुबह छह बजे तक जारी रही। बरेली सिटी से जंक्शन तक रेल लाइन पर बारिश का पानी भर गया, जिससे रेल यातायात पर असर पड़ा है। बरेली में बारिश का क्रम जारी है। रविवार को पहले सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई।

 फिर रात में करीब दो बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई। बिजली कड़कने से लोगों की नींद उड़ गई। वहीं बारिश के दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सोमवार सुबह छह बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। 

बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रेल लाइन पर चार फुट तक पानी भर गया। इससे बरेली-कासगंज लाइन पर पांच ट्रेनों को रास्ते में खड़ा किया गया। 

कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। दुकानों और घरों में भी बारिश का पानी भर गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close