बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने जनता दरबार में समस्याएं सुन समाधान करने के दिए निर्देश
बिसौली: शनिवार 12 जुलाई को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने जन समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन अथवा पत्र लिखकर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने शासन स्तर पर संचालित योजनाओं का आम जनता को अधिक से अधिक लाभ देने को भी कहा।
भेंट मुलाक़ात करने बिसौली विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपने विधायक आशुतोष मौर्य से मिलने पहुंचे। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निदान भी कराया।
करीब 16 समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनना व उनका समाधान करना उनका पहला दायित्व है।
उन्होंने कहा कि आमजन हर दिन अपने अलग-अलग कामों के लिए कैंप आवास पर आते हैं। जनता की जितनी सेवा हो सकती है, उतनी सेवा करने का प्रयास करता हूं।