बिसौली विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न. मुख्यातिथि दुर्विजय सिंह शाक्य रहे. कार्यक्रम संयोजक मधु चंद्रा एवं सुषमा मौर्य रही!!
बिसौली (बदायूं) भारतीय जनता पार्टी के बिसौली विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में नियुक्त हुए मंडल अध्यक्ष व उनके पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन नगर स्थित मधुवन में किया गया। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें नव नियुक्त टीम का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे, जिन्होंने पार्टी के नव मनोनीत महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा.बिसौली नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता. बिसौली ग्रामीण सुनील कुमार सिंह. बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान. आसफपुर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा. करनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत. सहित समस्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और संगठन की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम की जिम्मेदारी है कि वे भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को गांव-गांव तक पहुंचाएं कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा मधु चंद्रा एवं पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने किया।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगरवासियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने अपनी टीम के सहयोग के प्रति आभार जताया और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया.नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष और समस्त पदाधिकारियों को फूल-मालाओं और पटका पहनाकर किया गया स्वागत। वक्ताओं ने संगठन की एकता, अनुशासन और सेवा भावना पर दिया विशेष बल दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा
के सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया. मंच संचालन सत्य नारायण शर्मा द्वारा किया गया.इस अवसर पर हरिओम पाराशरी. राजा बाबू वार्ष्णेय. दुर्गेश वार्ष्णेय. अजय पराशरी. रामवीर सिंह एडवोकेट. पंकज सिंह चौहान. आलोक शर्मा. नीटू पाल. निगमेश्वर मिश्रा. राधे श्याम सागर प्रधान. भैरो प्रसाद मौर्य.प्रभाकर शर्मा लिट्टे. सोनू मिश्रा.
इशरत अली खान चेयरमैन. आशीष गर्ग. ओम कृष्ण सागर ब्लॉक प्रमुख. अमित पाठक पूर्व ब्लॉक प्रमुख. शिवम् सिंह ब्लॉक प्रमुख पुत्र वजीरगंज. अशोक वार्ष्णेय. संजय सिंह एडवोकेट. अनिता शर्मा. निर्मल कटारिया एडवोकेट. प्रवेश सिन्हा. रेनू अग्रवाल. निहाल मौर्य. सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे!!