जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों श्रद्धालुओं को फल एवं प्रसाद वितरण कर पूछा हाल चाल, की पुष्पवर्षा।
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कस्बा बिनावर में कांवड़ यात्रा में चल रहे कांवड़ियों के ठहरने/विश्राम/जलपान के लिए पुलिस द्वारा बनाए गए पुलिस सहायता केन्द्र पर मण्डलायुक्त बरेली मण्डल,बरेली सौम्या अग्रवाल,पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली अजय कुमार साहनी द्वारा कांवड़ियों/श्रद्धालुओं को फल एवं प्रसाद वितरण कर पूछा हाल चाल, की पुष्पवर्षा। दिनाँक 21.07.2025 को श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा बिनावर में कांवड़ यात्रा में चल रहे कांवड़ियों के ठहरने/विश्राम/जलपान के लिए पुलिस द्वारा बनाए गए पुलिस सहायता केन्द्र पर मण्डलायुक्त महोदय बरेली मण्डल,बरेली सौम्या अग्रवाल,पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली अजय कुमार साहनी,जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा एसपी सिटी बरेली मानुष पारिख द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का अभिनन्दन किया गया एवं उनकों शीतल पेय तथा ताजे फल एवं प्रसाद वितरण किया तथा कांवड़ियों/श्रद्धालुओं का हाल चाल जाना एवं उनके गंतव्य स्थान पर सुरक्षित एवं सकुशल पहुँचने हेतु कामना करते हुए कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर एडीएम अरुण कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,एसडीएम सदर मोहित कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन गौरव उपाध्याय,प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक बिनावर अशोक कुमार काम्बोज एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।