मुर्गी का लालच देकर पिंजरे में कैद किया गया तेंदुआ
1 महीने से थी हाफिजगंज क्षेत्र में दहशत
जनपद बरेली/हाफिजगंज क्षेत्र में पिछले 1 महीने से तेंदुआ को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत व्याप्ति थी। आज 1 महीने बाद बुधवार को पिंजरे में मुर्गी फंसाकर तेंदुए को कैद कर लिया गया। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी के साथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।
तेंदुए को देखने के लिए हजारों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के भाई के कारण भाई लोग खेतों पर नहीं जा पा रहे थे। उनका खेती बाड़ी का काम भी प्रभावित हो रहा था पिंजरे में कैद तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हाफिजगंज क्षेत्र में ग्राम फैजुल्लापुर के पास बंद पड़ी हुई खेतान फैक्ट्री में 26 जून को तेंदुए ने चौकीदार अजय कुमार की गाय पर हमला किया था चौकीदार अजय कुमार ने छत पर चढ़कर उसका वीडियो बनाया था।
इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था फैक्ट्री परिसर में दो कैमरे भी लगाए गए थे लेकिन तेंदुआ पिछले एक महीने से चकमा देता रहा। आज 1 महीने बात नई रणनीति के तहत किसलय रेंज अधिकारी के के मिश्रा बंद
कमी अकबर अली मोहम्मद अशरफ के साथ मिलकर तेंदुए के निकलने वाले रास्ते पर पिंजरा लगाया गया जिसमें एक मुर्गी बंद कर दी गई। मंगलवार की रात बारिश होने के कारण तेंदुए को शिकार नहीं मिल पाया इसी वजह से तेंदुए के द्वारा पिंजरे में मुर्गी देखकर उसमें घुस गया और कैद हो गया।
इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी हाफिजगंज पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इसके साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। रेंजर नवाबगंज क मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को नजीबाबाद डिवीजन के जंगल में छोड़ा जाएगा।