आज अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल**के कार्यकर्ताओं
ने ग्राम बगरैन तहसील बिसौली बदायूं की गोशाला में गाय माता की दयनीय स्थिति देखी तो आग बबूला हो गये तुरंत डाक्टर को बुलाकर दिखाया लेकिन ग्राम प्रधान उल्टा
कार्यकर्ताओं से बोला कि गौशाला में आप लोग दान करो। गाय माता की उचित देखरेख न होने की बजह से आयेदिन गाय तड़प तड़प कर दम तोड़ रही हैं।
क्या संगठन के कार्यकर्ता ही गौ सेवा करेंगे ग्राम प्रधान की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
गायों के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं और न ही कोई देखरेख बहुत ही दयनीय स्थिति है। जवकि माननीय मुख्यमंत्री जी भी गौसेवक हैं।
यहां पर संगठन के व्लाक अध्यक्ष अनुज चौहान, विवेक जी, राहुल जी व्लाक अध्यक्ष गौरक्षक प्रकोष्ठ, अमित मौर्य, अजय, मनोज सिंह आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।