13 अगस्त संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

13 अगस्त संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर यात्रा

Wednesday, August 13, 2025 | August 13, 2025 Last Updated 2025-08-13T12:33:17Z
    Share
बदायूं 13 अगस्त संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर यात्रा 
बदायूं : भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के द्वारा सदर तहसील की एआरटीओ के चौराहे से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक सैकड़ो ट्रैक्टर के द्वारा तिरंगा लेकर किसानों ने की तिरंगा यात्रा 

आज सुबह से ही ट्रैक्टर सजाकर किसान हरी टोपी लगाकर एआरटीओ दफ्तर पर एकत्र हुए 
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदानसिंह व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व पंडित
 रामकुमार शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी के नेतृत्व में 1:00 बजे दोपहर के बाद लंगर खाने के बाद रैली शुरू हुई 
भारतीय किसान यूनियन के जोरदार नारों के साथ मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व उपाध्यक्ष चौधरी सौदानसिंह

 रैली का नेतृत्व कर रहे थे सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल द्वारा ज्ञापन लिया गया 3:30 बजे किसनेकी रैली को मध्य नजर रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया पीएसी कई थानों की पुलिस तैनात रही

इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सरकार किसान विरोधी है विश्व व्यापार संगठन से भारत को बहार किया जाए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू की जाए प्राइमरी स्कूलों की मर्ज की व्यवस्था खत्म की जाए सभी स्कूलों को पुराने तरीके से

 चलाया जाए एम एस पी का कानून बनाया जाए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधन ज्ञापन जिला अधिकारी बदायूं के द्वारा भेजा गया 
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा किसानों तरक्की का रास्ता सिर्फ आंदोलन से ही निकलेगा आंदोलन के लिए किसान मजबूत करें यह आंदोलन का आगाज हुआ है आज पूरे भारतवर्ष में हर तहसील मुख्यालय पर आंदोलन हो रहा है 
इस अवसर पर बरेली मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदानसिंह ने कहा बदायूं में भारतीय किसान यूनियन मजबूत है आज पांचो तहसीलों पर ज्ञापन दिए गए हैं उन्होंने कहा सदर तहसील के द्वारा बदायूं में सबसे बड़ा प्रदर्शन करके आज किसानों की शक्ति का प्रदर्शन हुआ है 
उन्होंने कहा जिस तरह जिला प्रशासन यूरिया खाद पर लगेज लगाकर दुकानदारों पर किसानों पर लूट कर रहा है 

यह लूट बंद होनी चाहिए चौधरी सौदान सिंह ने कहा किसान भोला भाला है किसानोकी लड़ाई सिर्फ भारतीय किसान यूनियन टिकैत लड़ती है समानांतर हरी टोपी लगाकर दल बनाकर अन्य संगठन किसानों की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं आज कई संगठन जो संयुक्त मोर्चा में थे कहीं भी प्रदर्शन नहीं कर सके उनकी पोल खुल गई है 


इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष ने कहा किसानों का संगठन मजबूत करने के लिए गांव-गांव घूम-घूम कर बनाया जाएगा सदर तहसील से अगली बार 200 ट्रैक्टरों का लक्ष्य पूरा किया जाएगा किसान तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा को संयुक्त मोर्चा के डॉक्टर सतीश सिंह नेभी संबोधित किया बृजभान पटेल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव कामरेड प्रेमपाल सिंह कामरेड द्वारा संबोधन किया गयाइस अवसर पर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व पंडित रामकुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी सदर तहसील के

 वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसर अली साबिर हुसैन सुरेश दीवान बृजपाल प्रजापति ठाकुर भंवर पाल सिंह तेजपाल सिंह कुशवाहा पान सिंह कुशवाहा पप्पू पाल रिंकू पाल अजब सिंह राजपूत शीशपाल सिंह राजपूत उदयवीर सिंह राजपूत शंकर लाल शिवदयाल सागर सेवा राम नेत्रपाल सिंह नवाब सिंह भूषण शंकर चौधरी गौरव सिंह नसरीन बेगम नंदराम शाक्य भारत सिंह शाक्य नेत्रपाल कुशवाहा रमेश कुशवाहा पप्पू

 कुशवाहा सुरेश सागर बाबू सैफी नूरुद्दीन भीमसेन शीशपाल सिंह सूरजपाल सिंह राम रईस ठाकुर कृष्ण पाल सिंह निसार अहमद भूरे अली वीरपाल विश्राम सिंह केपी सिंह बाबूराम शिवराज और सैकड़ो की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे
रैली के मुख्य आकर्षण डीजे लगी ट्रैक्टर व सिरसौली गांव के द्वारा आए हुए किसानों को लंगर की व्यवस्था की गई सभी ने लंगर चखा 

भारतीय किसान यूनियन कई संगठन जो संयुक्त मोर्चा में भी है और संयुक्त मोर्चा बैनर पर लिखते हैं परंतु कोई भी नेता दिखाई नहीं दिया 13 अगस्त की ट्रैक्टर यात्रा नहीं कर पाए सिर्फ ज्ञापन देकर ही अधिकारी कर्मचारी और दफ्तरों में घूमते रहते हैं आज भी जलवा दिखाई दिया टिकैत संगठन का इस संगठन में भी धरती से जुड़े नेता ही मुख्य रूप से आगे रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close