कस्बा बगरैन में बबराला के यमराज डीजे की धुन पर निकली गणेश महोत्सव की भव्य शोभायात्रा, भक्ति में डूबा पूरा कस्बा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कस्बा बगरैन में बबराला के यमराज डीजे की धुन पर निकली गणेश महोत्सव की भव्य शोभायात्रा, भक्ति में डूबा पूरा कस्बा

Wednesday, August 27, 2025 | August 27, 2025 Last Updated 2025-08-27T14:44:58Z
    Share
कस्बा बगरैन में बबराला के यमराज डीजे की धुन पर निकली गणेश महोत्सव की भव्य शोभायात्रा, भक्ति में डूबा पूरा कस्बा
डीजे की धुन पर थिरकते भक्त, झांकियों ने मन मोहा 
बगरैन :- आज कस्बे में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रसिद्ध यमराज डीजे की ताल पर नाचते- गाते हुए भक्तों ने गणपति बप्पा का स्वागत किया। शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब ने भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा पेश किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण डीजे था,जिस पर भगवान गणेश के भक्ति गीत बज रहे थे। 
डीजे की धुन पर झूमते हुए युवाओं और बच्चों ने पूरे माहौल को जोश से भर दिया। "गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आना" जैसे नारे लगाते हुए भक्त आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में भगवान गणेश की मनमोहक झांकियां सजाई गई थी। जगह- जगह लोगों शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।

 इस दौरान भक्तों ने प्रसाद का भी वितरण किया। इस गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा को संपन्न कराने में चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह चौहान का कार्य काफी सराहनीय रहा। यह शोभायात्रा बगरैन कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी और इसका समापन हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा के आवास पर हुआ, जहां गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई।

 यह महोत्सव पूरे दस दिन तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस भव्य शोभायात्रा ने एक बार फिर बगरैन कस्बा में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close