परसिया निवासी माया देवी ने आनंद मार्ग आश्रम शिशु सदन बदायूं के बच्चों के साथ मनाया अपने सुपौत्र विशू मिश्रा का जन्म दिवस
बिसौली क्षेत्र की परसिया निवासी माया देवी ने अपने सुपौत्र विशू मिश्रा पुत्र संजीव मिश्रा एडवोकेट एवं पूजा देवी का जन्म दिवस अपने परिवार वीरवाला मिश्रा नवकांत देव शंखधार दीपेन्द्र मिश्रा पूनम देवी अगम मिश्रा विशू मिश्रा शुभ मिश्रा भव्या मिश्रा स्वाति पाराशरी अंकित पाराशरी निर्दोष शर्मा एडवोकेट आदि के साथ एसके फील्ड बदायूं
स्थित आनंद मार्ग आश्रम शिशु सदन में रह रहे आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों को भोजन कराते एवं सभी बच्चो से केक कटवाते हुए बच्चों को उपहार स्वरूप सप्रेम एल सी डी दान करते हुए मनाया वही दीपक मौर्या ने बच्चों को क्रिकेट खेलने हेतु बल्ले दिए बिसौली के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश वशिष्ठ नव अमर भारत सुनील मिश्रा नवभारत टाइम्स सौरभ शंखधार एस के एस न्यूज मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एडवोकेट बिसौली ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी डॉ ओमेंद्र सिंह दीपक मौर्या तौफीक अहमद आदि सभी ने बच्चों को उपहार व आशीर्वाद देते हुए बच्चों का जन्म दिवस मनाया गया
मौके पर माया देवी ने कहा कि यह बच्चे भी हमारे ही है हम सभी को बच्चों का सहयोग करते रहना चाहिए शिशु सदन की व्यवस्थापिका ब्रह्मचारिणी समर्पिता जी ने सभी को आशीर्वाद देते मंगलमय जीवन की कामना की इस मौके पर श्रेया कृष्णा आदर्श उत्कर्ष के साथ साथ आश्रम के समस्त स्टाफ ब कर्मचारी उपस्थित रहे