वीडीओ ने अभद्रता कर पीड़ित को कार्यालय से खदेड़ा आरोप
(प्राइवेट लोगों की जानकारी करने पर भड़के थे वीडीओ :कपिल शर्मा )
उत्तम भारत संवाददाता
मिलक । उत्तर प्रदेश रामपुर का एक मामला सामने आया है जहां पर विकासखंड अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगा है। मामला रामपुर के विकासखंड मिलक का है,
जहां खंड विकास अधिकारी पर एक व्यक्ति ने अभद्रता का आरोप लगाया है। विश्व हिंदू महासंघ भारत , रामपुर के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में एक पत्र जिलाधिकारी को दिया गया जिसमें जिला मंत्री कपिल शर्मा ने बताया
कि 26 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे अपने जरूरी काम से विकासखंड मिलक गए थे, जहां खंड विकास अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं होने के कारण कुछ समय तक कार्यालय में बैठकर इंतजार किया, जब खंड विकास अधिकारी आए
तो उनसे कार्यालय में मौजूद प्राइवेट लोगों के बारे में पूछा, जिससे खंड विकास अधिकारी भड़क गए और उनके साथ अभद्रता कर गाली- गलौच पर उतारू हो गए और धक्के मार कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। भूपेंद्र सिंह चौधरी एक प्रमुख भारतीय राजनेता हैं और
भारतीय जनता पार्टी में पंचायती राज मंत्री हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं। जिनका नाम लेकर खंड विकास अधिकारी लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं और उनकी छवि को धूमिल करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।
इसके संबंध में जिला अधिकारी के नाम पत्र देकर खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने व उनके कार्यों की जांच करने की मांग की है । पत्र में निशा ,सुशील ,प्रेमपाल,भूरा , सुल्तान सिंह ,कमल , आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।