बहिनों की सुरक्षा और सम्मान का पर्व है रक्षाबन्धन - सुशील कुमार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहिनों की सुरक्षा और सम्मान का पर्व है रक्षाबन्धन - सुशील कुमार

Friday, August 8, 2025 | August 08, 2025 Last Updated 2025-08-08T12:26:18Z
    Share
बहिनों की सुरक्षा और सम्मान का पर्व है रक्षाबन्धन - सुशील कुमार
 
शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में मनाया रक्षाबन्धन का कार्यक्रम
     
   स्थानीय विद्यालय शिवदेवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में रक्षाबन्धन का कार्यक्रम पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों ने रक्षाबन्धन के विषय में अनेक गीत, लोक कथाएं एवं भाषण प्रस्तुत किये। वहीं मुख्य वक्ता श्री मुकेश तिवारी ने रक्षाबन्धन मनाने के पौराणिक कारणों पर प्रकाश डालते हुए रक्षाबन्धन के पर्व को प्रेम और पवित्रता का प्रतीक बताया।  
     कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात भैया बहिनों ने अनेक गीत, मल्हार, व भाषण प्रस्तुत कर सभी को मन्त्रमुग्ध किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार जी ने अपने उद्बोधन में रक्षाबन्धन के महत्व को रखते हुए कहा कि रक्षाबन्धन केवल हाथ में राखी बाँधने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बहिनों की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प भी जुड़ा है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुकेश तिवारी ने कहा कि रक्षाबन्धन का त्यौहार भाई 

और बहिन का पवित्र त्यौहार है। उन्होंने राजा बलि, राजा इंद्र तथा द्रोपदी की रक्षाबंधन से जुड़ी अनेक लोक-कथाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव ने सभी को आशीर्वचन प्रदान किया। 
      कार्यक्रम के अन्त में बहिनों (छात्राओं) ने भाइयों (छात्रों) के कलाई में राखी बाँधकर रक्षाबन्धन की परंपरा को पूर्ण किया। भाइयों ने भी बहिनों को उपहार के रूप में मिठाई और चॉकलेट आदि प्रदान किये। विद्यालय में प्यार, स्नेह, संस्कार और संस्कृति का वातावरण दिखाई दिया। विद्यालय की ओर से सभी भैया बहिनों को टाॅफियां वितरित की गई।

     कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती प्रमुख आचार्य श्री कौशल किशोर पाठक के साथ पदाधिकारी भैया बहिनों ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य लालाराम वर्मा, रूपेंद्र सिंह, भोलेनाथ पाठक, सुबोध कुमार, 

राकेश मिश्रा, नरेशपाल सिंह, निरंजन सिंह, मुकेश तिवारी, जय प्रकाश, अविलेश यादव, राजकुमार गोला, देवेंद्र सिंह, राजीव गौर, आयुषी, पुष्पा श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, पूनम चौहान, रिया राजपूत, ज्योत्स्ना सिंह, प्रियंका सिंह, सुमन शर्मा एवं अंचल पाठक मौजूद रहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close