खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान से जिला खेल कार्यालय, संभल द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एस.एम. कॉलेज, चंदौसी में कराया गया, जिसमें कुल 148 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुल 10 विभिन्न वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पांच बालक एवं पांच बालिकाओं हेतु निर्धारित थीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण श्री संजीव कुमार, शारीरिक शिक्षक, एस.एम. इंटर कॉलेज, चंदौसी, संभल और विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ के सचिव श्री आशु शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपक्रीड़ा अधिकारी, सम्भल प्रमिला भारती ने कार्यक्रम
ने प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा उन्हें खेल भावना को जीवन में सम्मिलित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नकुल- खेलो इंडिया कोच, अजय कुमार, एकता भारती - शारिरिक शिक्षिका, एस. एम. डिग्री कालेज इत्यादि उपस्थित रहे