बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने रोजगार मेले के वारे में दी जानकारी I
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय जनपद सम्भल के तत्वाधान में दिनांक 04.09.2025 दिन गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया
जाएगा | इस रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों एवं संस्थाओं द्वारा रोजगार/स्वरोजगार के लिए चयन किया जायेगा | रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु विद्यार्थी/सामान्य
नागरिक अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ समयानुसार उपस्थित होकर, रोजागर/स्वरोजगार प्राप्त कर सकते।