सरदार भगत सिंह की मनाई गई 118वीं जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरदार भगत सिंह की मनाई गई 118वीं जयंती

Sunday, September 28, 2025 | September 28, 2025 Last Updated 2025-09-28T13:55:30Z
    Share
सरदार भगत सिंह की मनाई गई 118वीं जयंती
बिसौली- आज रविवार को नई तहसील कालोनी में पण्डित बृहमेंद्र शास्त्री जी के आवास पर सर्व समाज जागरूकता अभियान(भारत) व प्रबुद्व मंच द्वारा संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन के संघर्ष और क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला और शहीद भगत सिंह के संघर्ष को याद किया।


  इस अवसर पर सर्वसमाज जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित माधव मिश्रा ने शहीद भगत सिंह के देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को अपने जीवन में उतारने और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।


सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहीं।
इस अवसर पर अतिराज सिंह यादव,पण्डित हरस्वरूप शर्मा जी,पण्डित सुरेश चन्द शर्मा गुरु जी

,राजकिशोर शुक्ला,शिवशंकर पाठक एडवोकेट, अमित शर्मा दयाल बन्धु सेवा केंद्र बिसौली, महेंद्र पाल गुप्ता,अवनीश शर्मा,ओमेंद्र यादव,वृषकेत शर्मा,नैतिक शर्मा,प्रवीण शर्मा "जानी"आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पण्डित वृहमेंद्र शास्त्री ने की संचालन राजकुमार शर्मा ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close