भारत हिन्दू राष्ट्र है और रहेगा: सम्भव जैन I

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारत हिन्दू राष्ट्र है और रहेगा: सम्भव जैन I

Sunday, September 28, 2025 | September 28, 2025 Last Updated 2025-09-28T13:57:58Z
    Share
भारत हिन्दू राष्ट्र है और रहेगा: सम्भव जैन I

नेशनल 24 लाइव न्यूज संवाददाता नेत्रपाल सिंह ब्यूरो के संभल
---------------------
बहजोई के ग्राम बड़ेरिया एवं नगर की दो बस्ती में निकले संचलन I
---------------------
शस्त्र पूजन कर शक्ति उपासना का संदेश I

बहजोई: विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बहजोई खंड, चंदनकटी मौजा मंडल के ग्राम बड़ेरिया में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विधिवत शस्त्र पूजन कर भगवा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात अमृत वचन एवं एकल गीत का गायन हुआ, जिसने वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं संगठन भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और सदा रहेगा। हमारा गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराएं इस बात की साक्षी हैं। हमें अपने आचरण और व्यवहार, अपने संस्कार और संस्कृति के समायोजन से भारत माता को परम वैभव पर लेकर जाना है। विजयदशमी का पर्व हमें असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। यही संदेश संघ के कार्यों के माध्यम से समाज में जीवंत किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि संघ का कार्य केवल शाखा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र और समाज को संगठित करने का महाभियान है। परिवार, समाज और राष्ट्र के जीवन में अनुशासन, समरसता और सेवा भाव आवश्यक हैं। आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है चरित्र निर्माण, स्वदेशी अपनाना और पर्यावरण संरक्षण। यदि हम सब मिलकर इन क्षेत्रों में अपना योगदान दें, तो भारत माता को पुनः परम वैभव पर ले जाना कोई कठिन कार्य नहीं है।


सम्भव जैन ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट कहा कि हमें केवल विचार नहीं करना, बल्कि अपने जीवन से समाज को दिशा देनी है। स्वावलंबन, स्वदेशी, समरसता, शिक्षा और संस्कार ही हमारे पथप्रदर्शक हैं। भारत की महान परंपरा को बनाए रखना और उसे आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाना ही हम सबकी जिम्मेदारी है। संघ ने इस विजयदशमी पर 100 वर्षों की अनवरत यात्रा समाज के साथ पूर्ण की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुनपुर खुर्द निवासी डॉ. रामौतार ने की। खंड कार्यवाह अश्वनी कुमार ने अमृत वचन एवं एकल गीत पंकज कुमार ने बोला जबकि मुख्य शिक्षक की भूमिका में जोगेंद्र रहे तो परिचय सुमित कुमार द्वारा कराया गया।

 ग्राम के सभी प्रमुख मार्गों पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला ग्रामवासियों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालिस्टर, मुकेश कुमार, किशनपाल, खंड संघचालक मुकेश कुमार, खंड प्रचारक राजीव कुमार, हर्ष कुमार, अशोक यादव, राहुल यादव, सत्यप्रकाश एडवोकेट, हर्ष कठेरिया, रवि, राजपाल आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

इधर बहजोई की विवेकानंद बस्ती में हुए विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप कुमार रहे एवं महाराणा प्रताप बस्ती में हुए आयोजन में मुख्य वक्ता चंद्रकेश रहे। नगर की दोनों बस्तियों में पूर्ण गणवेश में भी पथ संचलन भी निकाला गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close