पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी जीवन यात्रा से लेकर 11 साल की उपलब्धियों तक की झलक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी जीवन यात्रा से लेकर 11 साल की उपलब्धियों तक की झलक

Thursday, September 18, 2025 | September 18, 2025 Last Updated 2025-09-18T14:58:21Z
    Share
पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी जीवन यात्रा से लेकर 11 साल की उपलब्धियों तक की झलक 

बिसौली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विकास खण्ड बिसौली में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।
यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा, उनके 11 वर्षों के शासनकाल की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को समर्पित बताया.प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाया गया है, जिसमें उनके गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उनके नेतृत्व की कहानी शामिल है.
निवृतमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने 11 वर्षों की उपलब्धियों को 'भारत की नई ऊंचाइयों' बताते हुए कहा कि ये योजनाएं करोड़ों लोगों का जीवन बदल दिया।
मण्डल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सुनील सिंह ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को विश्व मे अलग पहचान दी है।
ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण सागर ने कहा आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,विजय शर्मा,दिनेश राजपूत ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीटू पाल,सनवीर पाल,शिवम शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, सविता शर्मा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष,अनीता शंखधार नगर मंत्री महिला मोर्चा,प्रतिभा सिंह जिला संयोजक,राहुल सिंह

 एडवोकेट नगर उपाध्यक्ष, रेनू गुप्ता,बंटू पाठक ,सभासद दीपक पाठक,प्रवेश सक्सेना,राजकुमार शर्मा,विजय शर्मा,शिवराम सिंह बृजेश सिंह,रवि पाठक ,राधेश्याम प्रधान,मुनीश धनगर आदि उपस्थित थे।
संचालन वैभव शर्मा द्वारा किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close