सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज़, श्रद्धा और संस्कृति का हुआ संगम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज़, श्रद्धा और संस्कृति का हुआ संगम

Thursday, September 18, 2025 | September 18, 2025 Last Updated 2025-09-18T15:49:52Z
    Share
सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज़, श्रद्धा और संस्कृति का हुआ संगम।
सहसवान (बदायूं)। नगर में आयोजित होने वाले वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार की शाम बड़े धूमधाम के साथ किया गया। परंपरा और आस्था से जुड़े इस आयोजन का उद्घाटन वरिष्ठ संस्थापक सदस्य रविन्द्र कुमार जौहरी ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महोत्सव के मंच पर नगर के उद्योगपति नितिन माहेश्वरी ने रामलीला मंचन के बारे में विस्तार से बताया एवं सौरभ सक्सेना ने रामलीला के महत्व का वर्णन करते हुए रामलीला के महत्व के बारे में जानकारी दी इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, आलोक महेश्वरी, नसीम अहमद खान, सुरजीत सिंह (प्रधानाचार्य पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज),

 डॉ. आदित्य, आदर्श सक्सेना, अतुल सक्सेना, भावेश चांडक, सुरजीत कौशिक, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र नारायण सक्सेना और नीरज सक्सेना सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बॉबी गौतम ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था को बल देता है बल्कि नगर की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम भी है।

शुभारंभ के साथ ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सहसवान की रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नगर की पहचान और गौरव का प्रतीक है।

आने वाले दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन होगा, जिसे देखने के लिए नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close