वनखंडी नाथ मंदिर रामलीला समिति के द्वारा 23 सितंबर मंगलवार को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा
नवरात्रि के शुभ अवसर पर होगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह
नेशनल 24 लाइव न्यूज से ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गुप्ता
जनपद बरेली । 23 सितंबर दिन मंगलवार को श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर रामलीला समिति के द्वारा मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 101 कन्याओं के विवाह आयोजन का लक्ष्य रखा गया है।
विवाह समारोह की शुरुआत 23 सितंबर मंगलवार को सुबह 8:00 बजे मंदिर परिसर से होगी। मंदिर परिसर में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह धार्मिक परंपराओं और वैदिक रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया जाएगा। विवाह समारोह के दौरान बारात शोभायात्रा भी निकल जाएगी।
शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर संगम अस्पताल होते हुए पीलीभीत बाईपास स्थित दिशा गार्डन तक जाएगी। बारात में घोड़े, बग्गी ,बाराती और 101 ब्राह्मण के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार करने वाले भी शामिल होंगे। उक्त सभी जानकारी रामलीला मेला समिति के मेला अध्यक्ष संजीव शर्मा दादा ने दी।
रामलीला मेला समिति के संयोजक गिरधारी लाल साहू पप्पू ने बताया कि इस आयोजन में बरेली के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग बारात और विवाह समारोह में भाग लेंगे। एक घोड़े पर एक दूल्हा ही बैठकर जाएगा।विवाह कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी धार्मिक संगठन और
जनप्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। इस सामूहिक विवाह मैं दहेज जैसी प्रथा का विरोध करते हुए प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को उनकी गृहस्थी का आवश्यक सामान और राशन किट सहित उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
श्री रामलीला समिति का आयोजन एक सामूहिक विवाह की मिसाल है बल्कि दहेज मुक्त समाज और धार्मिक सौहार्द की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी है।
प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर के महंत केदारनाथ गिरी, मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू मेला अध्यक्ष संजीव शर्मा , संरक्षक धर्मेंद्र राठौर, सचिन राठौर, संतोष साहू, लक्ष्मी नारायण राठौर, पंडित सुनील दत्त शर्मा,
देवेंद्र साहू, चंद्रपाल राठौर, पार्षद पूनम राठौर, वैभव भारद्वाज, विशाल श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, सत्येंद्र राठौर, विनोद गिरी, शंकर राठौड़, मुन्नालाल राठौर एवं मेले के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।