भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली टीम ने किया एक सराहनीय कार्य
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ से ब्यूरो चीफ राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
जनपद बरेली /आज दिनांक 22/9/ 2025 दिन सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के सदस्य ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के द्वारा शिकायतकर्ता जितेंद्र बाबू पुत्र स्वर्गीय राम अवतार पटेल मकान नंबर 114 निकट बैंक ऑफ़ बड़ोदा भरतौल थाना कैंट
जनपद बरेली के गाटा सं 432 का नक्शा दुरस्तीकरण की कार्रवाई के बदले शिकायतकर्ता से चकबंदी विभाग के बाबू ने ₹5000 रिश्वत की मांग की । टीम के द्वारा बाबू को ट्रैप करने की योजना बनाई गई। किसी योजना के तहत आज जैसे ही शिकायतकर्ता के द्वारा बाबू राजीव मित्तल को₹5000 की रिश्वत दी गई भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम के द्वारा चकबंदी मानचित्रकार राजीव मित्तल पुत्र स्वर्गीय रमेश मित्तल निवासी
मकान नंबर 957 16 गली नंबर 5 राजीव कॉलोनी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली ₹5000 की रिश्वत लेते हुए तहसील गेट पर एंटी करप्शन टीम के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। चकबंदी विभाग के बाबू राजीव मित्तल को छुड़ाने के लिए विभाग के कई लोग तहसील गेट पर पहुंच गए जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। लेकिन टीम की तत्परता के कारण सभी लोगों को पीछे हटना पड़ा ।
कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को सदर थाने लाया गया।भ्रष्टाचार निवारण संगठन के टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल के द्वारा राजीव मित्तल के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए कोतवाली सदर जनपद बरेली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
पेड़ से कितने रुपए और लिए जा रहे थे जल्द ही टीम इसका प्रेस नोट जारी करेगी। एंटी करप्शन टीम के अनुसार चकबंदी विभाग के बाबू राजीव मित्तल के खिलाफ कई महीनो से शिकायतें प्राप्त हो रही थी।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम के द्वारा बताया गया कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक बरेली के मोबाइल नंबर 9454 40 5475 एवं बरेली के प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454 40 1653 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।