फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा एक दुराचारी को नाजायज तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना फतेहगंज पूर्वी के द्वारा आज दिनांक 21/9 /2025 को HS सत्यापन अभियान के अंतर्गत 76 ए के मुजरिम इंद्रपाल पुत्र रामवीर निवासी ग्राम जमरोली थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली को एक तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ किया । गिरफ्तारी के आधार पर थाना फतेहगंज पूर्वी में इंद्रपाल के विरुद्ध मुकदमा संख्या 355/ 25 धारा 3 /25 आर्म्स एक्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दिनांक 20/21.9.25 की रात्रि में उप निरीक्षक हेमंत कुमार अपने हमराही हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ,कांस्टेबल सत्यवान के साथ अपने क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। गस्त के दौरान उन्हें फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग से उधरनपुर के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर झाड़ियां में छुपाने का प्रयास करने लगा दरोगा हेमंत कुमार ने पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि वह व्यक्ति ग्राम डगरोली का रहने वाला है और उसके खिलाफ दुराचारी का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। पुलिस के द्वारा पकड़ने के बाद उसकी तलाशी लेने के दौरान उसके पास एक तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद किए गए। अवैध तमंचे के बारे में जानकारी लेने पर उसने बताया कि वह तमंचा उसने 1 वर्ष पहले दिल्ली से एक आदमी से लिया था।
*आरोपी इंद्रपाल का आपराधिक इतिहास*
मुकदमा संख्या 271/ 09 धारा 302 , मुकदमा संख्या 275/ 09 धारा 3 /25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत एवं मुकदमा संख्या 512/ 19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली में पंजीकृत है।
मुजरिम इंद्रपाल के अनुसार वह धारा 302 हत्या के केस में जेल भी गया था जहां उसकी 24 वर्ष की आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी अभी पिछले वर्ष ही वह जेल से छुटकर आया है वर्तमान में वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा है अपनी सुरक्षा की दृष्टि से खरीद कर अपने पास रखता है।