चोरी का सामान भी हुआ बरामद
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा 21/9/ 2025 कोरात्रि गस्त के दौरान उप निरीक्षक बाल किशोर ,उप निरीक्षक संगम शर्मा, के हमराही हेड कांस्टेबल इजहार खान एवं कांस्टेबल अनुराग अपनी मोटरसाइकिल से टिसुवा की तरफ जा रहे थे कि टिसुवा अंडर पास के पास पहुंचते ही उन्हें एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कजरौटा में 18 तारीख को हुई चोरी से संबंधित चोर चमन पुत्र हरद्वारी लाल निवासी ग्राम कजरौटा थाना फतेहगंज पूर्वी हरेला को जाने वाले रास्ते पर अपने साथियों के साथ किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है।
उप निरीक्षक बाल किशोर ,उप निरीक्षक संगम शर्मा, मुखबिर के साथ छिपते छिपाते मौके पर पहुंचे ।तो उन्होंने चमन को अपने अन्य दो साथियों के साथ खेतों की तरफ जाने वाले चकरोड के पास बैठे हुए देखा। उप निरीक्षक बाल किशन एवं उप निरीक्षक संगम शर्मा ने अपने हमराही फोर्स के साथ बिना समय गंवाए उक्त तीनों व्यक्तियों को दौड़कर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम विमलेश पुत्र ललित प्रसाद निवासी ग्राम हरेला उम्र 32 वर्ष एवं चमन पुत्र हल्द्वारी लाल निवासी ग्राम कजरौटा उम्र लगभग 20 वर्ष और रवि कुमार पुत्र नरेश निवासी ग्राम हरेला थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली उम्र लगभग 26 वर्ष बताया ।जब उप निरीक्षक के द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो चमन ने बताया कि हमारे पास चोरी किया हुआ सामान भी मौजूद है।
जोकि हमने वह हमारे अन्य 3 साथियों ने ग्राम कजरौटा से चुराया है। चौथे साथी के संबंध में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया उसका नाम नबी हसन पुत्र ना मालूम निवासी फतेहगंज पूर्वी है। पुलिस के द्वारा तलाशी लेने के बाद उनके कब्जे से एक वैटरी आसमानी कलर टाटा ग्रीन कंपनी एवं एक बैटरी सफेद ब लाल रंग की सोलर बैटरी, एक पैनल सोलर मार्क,एक झटका मशीन बरामद की गई।
बरामद माल की पुष्टि करने के लिए उप निरीक्षक बाल किशोर के द्वारा वादी गणेश शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा एवं मनजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ग्राम कजरौटा को मौके पर फोन कर बुलाया। वादी के मौके पर पहुंचने पर उक्त सामान को देखते ही उन्होंने बताया उक्त सारा सामान हमारा है जो 18.9.2025 को चोरी हो गया था और अभियुक्त चमन को देखकर गणेश शर्मा ने बताया कि यह हमारे गांव का ही रहने वाला है
जिसके खिलाफ हमने थाना फतेहगंज पूर्वी में चोरी का मुकदमा भी लिखवाया था। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 357 /25 धारा 303 ( २) 351 (2) 351(3) बीएनएस में वांछित मुजरिमों को गिरफ्तार कर उपरोक्त के खिलाफ धारा 317 (२)की बढ़ोतरी कर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया।