आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया एक मीटिंग का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया एक मीटिंग का आयोजन

Monday, September 22, 2025 | September 22, 2025 Last Updated 2025-09-22T14:14:49Z
    Share
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया एक मीटिंग का आयोजन

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली 
आज दिनांक 22.9.2025 दिन सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह के द्वारा विकास भवन बरेली में आगामी त्योहारों के मध्य नजर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्व नवरात्रि दशहरा दीपावली एवं भाई दूज को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले के संभ्रांत नागरिकों एवं पुलिस मित्रों व दशहरा ,रामलीला आदि के आयोजकों की एक बड़ी मीटिंग बुलाई। जिलाधिकारी ने सभी लोगों से सभी पर्व सावधानी सुरक्षा एवं आपसी प्रेम भाव व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि हम व पूरा पुलिस प्रशासन पूरी शिद्दत के साथ सभी पर्वों पर समस्याएं एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति समर्पित हैं। अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की तो हम उसे कड़ी से कड़ी सजा देने में जरा सी भी देर नहीं करेंगे। 

मीटिंग के दौरान ADM(E) पूर्णिमा सिंह, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सिटी मानुष पारिख, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक कैसे अकमल खान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं जिले के समस्त उप जिला अधिकारी सभी क्षेत्राधिकारी , सभी थाना प्रभारी सहित, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया एक मीटिंग का आयोजननगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी से अध्यक्ष संजय पाठक, समाजसेवी पवन राज मिश्रा एवं पंडित उमेश शास्त्री*, बरेली से संजीव शर्मा दादाजी, जनार्दन आचार्य संजीव अवतार अग्रवाल ,नदीम इकबाल, मनमोहन सिंह तनेजा सहित जिले के समस्त संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close